Jind Hydrogen Plant : हाइड्रोजन प्लांट, रेलवे जंक्शन भवन और मेडिकल कालेज का प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

On: February 14, 2026 1:00 PM
Follow Us:
Jind Hydrogen Plant: Prime Minister Modi will inaugurate the hydrogen plant, railway junction building and medical college.

Jind Hydrogen Plant : विधानसभा डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि मेडिकल कालेज में पिछले साल ओपीडी शुरू करवाई जा चुकी है। ताकि जल्द ही यहां कक्षाएं भी शुरू हो सकें। जैसे मेडिकल कालेज बनकर तैयार हो जाएगा, उसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। जींद रेलवे जंक्शन और हाइड्रोजन प्लांट का भी उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे।

हमारा प्रयास है, मेडिकल कालेज, हाइड्रोजन प्लांट और रेलवे जंक्शन का उद्घाटन (Jind Hydrogen Plant) एक ही साथ हो जाए। डिप्टी स्पीकर ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के कान्फ्रेंस हाल में अधिकारियों की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में ये जानकारी दी। इससे पहले डिप्टी स्पीकर ने बैठक में मेडिकल कालेज के निर्माण को लेकर एचएसआरडीसी अधिकारियों और चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। वहीं रेलवे जंक्शन भवन के नवीनीकरण और हाइड्रोजन प्लांट कब तक तैयार हो जाएंगे, इसको लेकर रेलवे अधिकारियों से पूछा।

Jind Hydrogen Plant: Prime Minister Modi will inaugurate the hydrogen plant, railway junction building and medical college.
Jind Hydrogen Plant: Prime Minister Modi will inaugurate the hydrogen plant, railway junction building and medical college.

 

रेलवे अधिकारी ने डिप्टी स्पीकर को बताया कि जंक्शन भवन (Jind Hydrogen Plant) के जीर्णोद्धार का कार्य अगले 15 से 20 दिन में पूरा हो जाएगा। वहीं हाइड्रोजन प्लांट का कार्य भी मार्च- अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। बता दें कि करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से जींद रेलवे जंक्शन पर देश का पहला हाइड्रोजन प्लांट बनाया गया है।

अभी प्लांट में फायर फायटिंग सिस्टम व अन्य काम चल रहे हैं। वहीं देश की पहली हाइड्रोजन नमो ग्रीन रेल चेन्नई में तैयार की गई है। जोकि जींद से सोनीपत के बीच चलेगी। एक जनवरी को ये ट्रेन जींद रेलवे जंक्शन पर पहुंच चुकी है और हाइड्रोजन प्लांट के यार्ड में खड़ी है। इस ट्रेन के एक इंजन की टेस्टिंग पिछले दिनों भंभेवा रेलवे स्टेशन पर ले जाकर की जा चुकी है। टेस्टिंग व अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जींद- सोनीपत रेलवे लाइन पर हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा। वहीं अमृत भारत योजना के तहत 25 करोड़ रुपये की लागत से जींद रेलवे जंक्शन भवन का नवीनीकरण किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  Haryana Roadways : परिवहन विभाग के इस लैटर ने बढ़ाई बुजुर्गों की टेंशन, किराया छूट में आधार कार्ड, वोटर कार्ड नहीं मान्य

भिवानी रोड अंडरपास जल्द होगा शुरू (Jind Hydrogen Plant)

डिप्टी स्पीकर ने बताया कि भिवानी रोड अंडरपास का हरियाणा सरकार की तरफ से काम पूरा किया जा चुका है। रेलवे के हिस्से का काम बाकी है, जोकि जल्द पूरा हो जाएगा। उसके बाद ये अंडरपास शुरू हो जाएगा। आगामी बजट को लेकर कहा कि जींद में विकास कार्यों को लेकर प्रदेश सरकार कोई कमी नहीं छोड़ रही है। मुख्यमंत्री विकास कार्यों के लिए लगातार बजट दे रहे हैं। जींद विकास की तरफ बढ़ रहा है।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment