earthquake : जम्मू और कश्मीर में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके , घरों से बाहर भागे लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

On: February 2, 2026 8:38 AM
Follow Us:
Earthquake: Tremors felt in Jammu and Kashmir early in the morning, people ran out of their homes, find out the intensity.

earthquake : देश के भिन्न-भिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बीते कुछ टाइम से लगातार भूकंप की झटके महसूस किए गए हैं। इसी वजह से लोगों के मन में डर बैठता जा रहा है। अब जम्मू-कश्मीर से बड़ी सूचना सामने आ रही है। जम्मू और कश्मीर में सोमवार को सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप घाटी के क्षेत्र में आया है। कश्मीर घाटी में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

जम्मू-कश्मीर में कितनी थी भूकंप की तीव्रता ? (earthquake)

भारतीय नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी से सामने आई सूचनाओं के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में सोमवार को सुबह-सुबह आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई है। ये भूकंप 2 फरवरी 2026 को तड़के 5 बजकर 35 मिनट पर आया। इस भूकंप का केंद्र प्रदेश के बडगाम में धरती से 10 किमी की गहराई में था। इस भूकंप की वजह अब तक किसी तरह से जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

Earthquake: Tremors felt in Jammu and Kashmir early in the morning, people ran out of their homes, find out the intensity.
Earthquake: Tremors felt in Jammu and Kashmir early in the morning, people ran out of their homes, find out the intensity.

 

अंडमान और निकोबार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए (earthquake)

भारतीय नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी की तरफ से दी गई सूचनाओं के मुताबिक, सोमवार 2 फरवरी 2026 को यानि आज सुबह भारत के एक और केंद्रशासित प्रदेश अंडमान और निकोबार में द्वीप समूह में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप सुबह 3 बजकर 31 मिनट पर आया और इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र निकोबार में द्वीप समूह में धरती से 10 किमी की गहराई में था।

ये भी पढ़ें  Fog Accident : जींद में सड़क हादसे में महिला पुलिस ASI की मौत, ड्यूटी पर आ रही थी, धुंध में हुआ हादसा

भूकंप कैसे आते हैं ? (earthquake)

हमारे पाठकों को सूचित कर दें कि, हमारी पृथ्वी में 7 टेक्टोनिक प्लेटें होती हैं। ये टेक्टोनिक प्लेट्स अपने-अपने क्षेत्र में घूमते रहते हैं। हालांकि, घूमने के दौरान ये टेक्टोनिक प्लेटें कई बार एक फॉल्ट लाइन पर टकराती हैं। अब इनके टकराने की वजह से घर्षण पैदा होता जिससे ऊर्जा निकलती है। ये ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती हैं। इसी वजह से धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं।

logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment