Sona Chandi Price : देश भर में सोने-चांदी के भावों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। राजस्थान के जयपुर से लेकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, हरियाणा में 14 दिसंबर 2025 को सोने-चांदी के भाव क्या हैं, आइए बताते हैं। हालांकि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां कीमतों पर प्रभाव डालती हैं।
इंडियन बुलेटिन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 14 दिसंबर यानि आज 24 कैरेट सोने (Today Gold Price) का भाव 1 लाख 32 हजार 710 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 23 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 22 हजार 180 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया तो 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 21 हजार 560 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इंडियन बुलियन रेट्स वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 33 हजार 810 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं चांदी का भाव (Today Silver Price) भी 1 लाख 92 हजार 450 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत बढ़ने और डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से आयात महंगा पड़ने के चलते शनिवार को सोने-चांदी की कीमतों पर प्रभाव देखने को मिला। राजस्थान (Rajasthan Sona Chandi Price) के जयपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा, भरतपुर में 14 दिसंबर 2025 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) ₹1,34,070 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 22 हजार 900 रुपए प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 580 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। राजस्थान में (Rajasthan Chandi ka bhav) चांदी का भाव 1 लाख 98 हजार रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
Sona Chandi Price : 24 कैरेट और 22 कैरेट में अंतर
बता दें कि 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध माना जाता है जबकि 22 कैरेट सोने में 91% शुद्धता मानी जाती है। इसमें 9 प्रतिशत दूसरी धातू का मिश्रण होता है, जिससे जेवर तैयार किए जाते हैं। इसमें तांबा, चांदी या जिंक मिला दिया जाता है। ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
Sona Chandi Price : सोना-चांदी खरीदते समय ये रखें ध्यान
सोने-चांदी के गहने खरीदते समय कुछ विशेष बातों को जरूर ध्यान रखें। सबसे पहले उसकी क्वॉलिटी चेक करें और ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉल मार्क ही सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।












