Cold Wave Alert : देश के कई राज्यों में 3 दिन शीतलहर की चेतावनी, हरियाणा में भी बदलेगा मौसम, देखें पूर्वानुमान

On: December 10, 2025 9:13 AM
Follow Us:
Cold Wave Alert 3 day cold wave warning many states of the country weather will change in Haryana too see forecast

Cold Wave Alert : देश भर में सर्दी का सितम अब शुरू हो गया है। कई राज्यों में अगले तीन दिन शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं आगामी दिनों में मौसम का क्या रूख रहेगा।

हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत उत्तर भारत में तापमान (Temperature) तेजी घट रहा है। सूर्योदय व सुर्यास्त के समय में भी काफी बदलाव आया है। यानी दिन के समय धूम कम रहने लगी है। इसके कारण अधिकतर क्षेत्रों में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ रही है। बेशक दिन के समय अच्छी धूप मिल रही है, लेकिन इसका समय बहुत कम होने लगा है। ऐसे मौसम में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 10, 11, 12 और 13 दिसंबर को कई राज्यों में शीतलहर (Cold wave warning) चल सकती है।

Cold Wave Alert : राजस्थान में कैसा रहेगा तापमान

राजस्थान (Rajasthan ka Mausam) में मौसम लगातार ठंडा हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम विभाग द्वारा राजस्थान में भी 10 से 13 दिसंबर तक कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में भी ठंड का प्रभाव बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 10-13 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी। तापमान में भारी गिरावट होगी, जिससे सर्दी का सितम देखने को मिलेगा। हालांकि इस दौरान कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा रहेगा।

Cold Wave Alert 3-day cold wave warning in many states of the country, weather will change in Haryana too, see forecast
Cold Wave Alert 3-day cold wave warning in many states of the country, weather will change in Haryana too, see forecast

 

Cold Wave Alert  : हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

देश की राजधानी दिल्ली (Haryana Ka Mausam) को तीन ओर से घेरने वाले राज्य में इस दौरान मौसम का मिजाज कुछ अलग रहेगा। हालांकि राजस्थान के साथ लगते नारनौल में देश का सबसे कम तापमान दर्ज किया जा चुका है। ऐसे में इस क्षेत्र में राजस्थान के मौसम का असर दिखेगा। वहीं दिल्ली के साथ लगते क्षेत्रों में कोहरा छाया रहने की आशंका है।

ये भी पढ़ें  Weather update Haryana : हरियाणा में फिर से बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें पूर्वानुमान

मध्य हरियाणा में 15 दिसंबर से शीतलहर की चेतावनी है। जींद, कैथल व फतेहाबाद जिलों में मंगलवार को पश्चिमी हवाएं चली। इससे दिन का तापमान कुछ सामान्य रहा। वहीं रात को तापमान गिर रहा है। मौसम विभाग ने 11–12 दिसंबर से फिर से मौसम में परिर्वतन का पूर्वानुमान दिया है। इसके साथ ही 15 दिसंबर के बाद शीतलहर की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे आएगा।

Cold Wave Alert : किसानों के लिए एडवाइजरी

ऐसे में मौसम में गेहूं व सरसों की फसल का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। कृषि विशेषज्ञ डा. राजेंद्र सिंह ने बताया कि सर्दी से फसलों का बचाव जरूरी है। अधिकतर गेहूं की बिजाई हो चुकी है। अब यदि बिजाई करनी है तो पछेती किस्मों का ही चुनाव करें। साथ ही यदि गेहूं की फसल में पहली सिंचाई नहीं की तो जरूर करे दें। इसके साथ ही पहली सिंचाई पर देने वाली यूरिया की खुराक भी दे दें। इसके अलावा खरपतवार नियंत्रण के लिए भी अभी से उपाय कर लें। लगातार ठंड रहने से खरपतवार नियंत्रक दवाओं का असर कम होगा। वहीं सरसों की फसल में फूल की स्थिति में सिंचाई जरूर करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM Kisan Yojana Rules: Now, the 22nd installment will be credited to the accounts of these farmers who farm for others. Learn what the scheme rules say.

PM Kisan Yojana Rules : अब इन किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, जो दूसरों के यहां करते हैं खेती? जानें क्या कहते हैं योजना के नियम

Farmer Digital ID: Before receiving the 22nd installment of PM Kisan, every beneficiary farmer will have to get this work done.

Farmer Digital ID : PM किसान की 22वीं किस्त लेने से पहले, हर लाभार्थी किसान को करवाना होगा ये काम

Today's weather Dry cold will continue for 5 more days, after which there will be relief, fog will prevail, see the weather forecast.

Today weather : 5 दिन और झेलनी होगी सूखी ठंड, इसके बाद राहत, धुंध छाएगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

Weather update Haryana Possibility of rain again in Haryana, Meteorological Department issued alert, see forecast

Weather update Haryana : हरियाणा में फिर से बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें पूर्वानुमान

Farmers Unique ID: Haryana government will now create unique IDs for farmers, they will get the benefit of every government scheme.

Farmers Unique ID : हरियाणा सरकार किसानों की बनाएगी अब यूनिक आईडी, हर सरकारी योजना का मिलेगा फायदा

Haryana weather Cold day alert in 12 cities including Hisar, Fatehabad, Charkhi Dadri, Ambala in Haryana, know what the weather will be like in future

Haryana weather : हरियाणा में हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, अंबाला समेत 12 शहरों में कोल्ड डे अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Leave a Comment