Fastag Toll Pass : जानिए अब कैसे बनेगा नया फास्टैग टोल पास, मिलेगा आपके हर सवाल का यहां जवाब

On: December 8, 2025 7:14 PM
Follow Us:
Fastag Toll Pass: Learn how to make a new Fastag toll pass; you'll find answers to all your questions here.

Fastag Toll Pass :  वाहन चालकों के लिए 15 अगस्त, 2025 से काफी कुछ बदल गया है। विशेषकर उन लोगों के लिए जिन्हें सफर के लिए टोल बूथ को पार करना पड़ता है। टोल फीस को लेकर केंद्र सरकार ने बिते 4 माह पहले 15 अगस्त को एक नई योजना लागू की। इस योजना के तहत यात्रियों को 3000 रुपये में 200 ट्रिप फ्री मिलते है। देश में NHAI के जितने भी टोल हैं या नेशनल एक्सप्रेसवे उन पर आपको अलग से टोल नहीं देना पड़ता। आइए जानें इन नए नियमों को विस्तार से।

वार्षिक फास्टैग टोल पास योजना के बारे में जानें? (Fastag Toll Pass)

15 अगस्त, 2025 से कुछ दिन पहले देश में टोल टैक्स को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन व हाईवे मंत्री नीतिन गडकरी ने वार्षिक फास्टैग टोल पास योजना लागू करने की घोषणा की थी। इस Annual Toll Pass के तहत वाहन चालकों को 3000 रुपये में एक वर्ष के लिए 200 ट्रिप मिलेंगे। इसका अर्थ हुआ कि वर्षभर में वार्षिक फास्टैग टोल पास से 200 टोल नाकों पर कोई पैसा अलग से नहीं देना पड़ेगा।

वार्षिक फास्टैग टोल पास कब से बनने शुरु हुए? (Fastag Toll Pass)

पाठकों को बता दें कि, वार्षिक फास्टैग टोल पास (Annual FASTag Toll Pass) देशभर में 15 अगस्त 2025 से लागू हो चुकी है। जब से आपके द्वारा में 200 ट्रिप के लिए 3000 रुपये वाला पास बनवाया जा सकता है।

Fastag Toll Pass: Learn how to make a new Fastag toll pass; you'll find answers to all your questions here.
Fastag Toll Pass: Learn how to make a new Fastag toll pass; you’ll find answers to all your questions here.

वार्षिक फास्टैग टोल पास के लिए कितना पैसा देना होगा? (Fastag Toll Pass)

  • एक वर्ष के रुप में वार्षिक फास्टैग टोल पास बनवाने के लिए 3000 रुपये देने होंगे।
  • हर वर्ष इस पास को रिजार्च करना होगा।
ये भी पढ़ें  Aadhaar links Mobile Number : आधार कार्ड से आपका कौन-सा मोबाइल नंबर लिंक है? यदि गलत जुड़ा है तो, ऐसे हटाए मिनटों में

टोल पास के फायदे (Fastag Toll Pass)

  • आपको इस टोल पास से NHAI और National Expressway पर 200 ट्रिप तक कोई अलग से पैसा नहीं देना होगा।
  • 3000 रुपये के पास में आप अपने वाहन मे सालभर तक सफर कर सकते है।
  • मान लीजिए आप दिल्ली से ऋषिकेश का सफर अक्सर करते हैं तो 6 ही ट्रिप में आपके पैसे वसूल हो जाएंगे।
  • इसके बाद बाकी ट्रिप के लिए आपको कोई टोल नहीं देना होगा।

टोल पास के लिए नया फास्टैग खरीदना होगा? (Fastag Toll Pass)

नहीं, आपको नया फास्टैग खरीदने की जरूरत नहीं होगी। आपकी कार पर लगे फास्टैग में ही यह सुविधा होगी। हालांकि यह ध्यान रखना अनिवार्य है कि वह ब्लैकलिस्टेड न हो।

Fastag Toll Pass: Learn how to make a new Fastag toll pass; you'll find answers to all your questions here.
Fastag Toll Pass: Learn how to make a new Fastag toll pass; you’ll find answers to all your questions here.

3000 वाला टोल पास ऐसे बनवाएं (Fastag Toll Pass)

  • सबसे पहले आपको नया वार्षिक टोल पास बनवाने के लिए आपको NHAI की वेबसाइट या Rajmargyatra App पर जाएं।
  • योजना के लागू होने के बाद यहां पर लिंक एक्टिवेट हो जाएगा, जिसके बाद आप अपने मौजूदा फास्टैग में ही इसे रिचार्ज कर सकते हैं।

वार्षिक टोल पास की वेलिडिटी ? (Fastag Toll Pass)

  • बता दें कि 1 वर्ष के लिए वार्षिक टोल पास की वैधता होगी
  • ये सिर्फ 200 ट्रिप के लिए मान्य होगा यह टोल पास
  • मान लीजिए यदि 200 ट्रिप साल पूरा होने से पहले खत्म हो जाते हैं तो आपको फिर से रिचार्ज करवाना अनिवार्य है।
  • इसी तरह भले ही 200 ट्रिप बचे हों, किंतु साल पूरा हो गया तो वैलिडिटी खत्म हो जाएगी।

वार्षिक टोल पास रिचार्ज ऐसे करें (Fastag Toll Pass)

पाठकों को बता दें कि, वार्षिक फास्टैग टोल पास को NHAI की वेबसाइट या Rajmargyatra App पर पहुंचकर ही रिचार्ज करें। सामान्य फास्टैग की तरह यह फिलहाल किसी UPI प्लेटफॉर्म से रिचार्ज नहीं होगा।

ये भी पढ़ें  Baal Aadhaar Card Update: अब फ्री में अपडेट होगा ‘बाल आधार कार्ड’, घर बैठे करे इन आसान तरीकों के साथ अपडेट

कहां-कहां लागू होगा ये टोल पास (Fastag Toll Pass)

देश में NHAI के अधीन वाले जितने भी टोल हैं और जितने नेशनल एक्सप्रेसवे (NE) हैं, उन सभी टोल नाकों पर यह टोल पास चलेगा। देश में 1000 से ज्यादा टोल बूथ NHAI के अंतर्गत आते हैं। इसलिए अब यात्रियों के लिए सफर सरल एवं सुगम हो गया है।

Fastag Toll Pass: Learn how to make a new Fastag toll pass; you'll find answers to all your questions here.
Fastag Toll Pass: Learn how to make a new Fastag toll pass; you’ll find answers to all your questions here.

कहां नहीं लागू होगा नया टोल पास (Fastag Toll Pass)

बता दें कि, देश में जितने भी टोल बूथ राज्य सरकारों या निजी कंपनियों के अधीन आते हैं, वहां आपका यह टोल पास काम नहीं करेगा। इन टोल बूथ से गुजरने के लिए आप पहले की तरह अपने फास्टैग में पैसा रख सकते हैं, जिससे टोल बूथ पर फीस कट जाएगी। ये टोल बूथ आपकी 200 ट्रिप में नहीं गिने जाएंगे। उदाहरण के लिए यदि आप दिल्ली से मुजफ्फरनगर जा रहे हैं तो मेरठ में वेस्टर्न यूपी सिवाया टोल प्लाजा पर आपका वार्षिक टोल पास नहीं चलेगा।

वार्षिक टोल पास की सुविधा किन्हें नहीं मिलेगी? (Fastag Toll Pass)

वार्षिक फास्टैग टोल पास की सुविधा सिर्फ निजी वाहनों के लिए है। फिलहाल कर्मिशियल गाड़ियों को यह सुविधा नहीं मिलेगी। केंद्र सरकार इनके लिए अलग से कोई पास लागू करने के लिए विचार कर रही है, अभी अधिकारिक घोषणा नही हो पाई है।

वार्षिक फास्टैग टोल पास में एक ट्रिप किसे माना जाएगा? (Fastag Toll Pass)

यदि आप प्वाइंट आधारित टोल प्लाजा से गुजर रहे हैं तो एक बार टोल नाका पार करने को एक ट्रिप माना जाएगा। उदाहरण के तौर पर अगर आप चंडीगढ़ जा रहे हैं और पानीपत का टोल पार करते हैं तो उसे एक ट्रिप माना जाएगा। वापस इस टोल नाके से गुजरने पर उसे दूसरा ट्रिप माना जाएगा। इसी तरह Closed Tolling Booth से गुजरने पर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट को एक टोल माना जाएगा। जैसे मान लीजिए आप नोएडा से ईस्टर्न पेरिफेरल वे से पानीपत जा रहे हैं तो नोएडा के पास एंट्री से पानीपत के पास एग्जिट तक एक ही ट्रिप माना जाएगा। इस तरह वार्षिक टोल पास में एक ट्रिप माना जाएगा।

ये भी पढ़ें  ITR Refund 2025 : यदि ITR Refund अब तक नहीं मिला? तो पाएं इस तरह अपना रिफंड! तुरंत आएंगे आपके खाते में पैसे
logo

प्रवेश

प्रवेश पिछले पांच सालों से डिजीटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। प्रवेश पंजाब केसरी और अमर उजाला के अलावा कई न्यूज वेबसाइट पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर चुके हैं। प्रवेश को ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग का भी 2 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment