यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा क्रैक करने में कई छात्रों को वर्षों लग जाते हैं। वहीं, एक नाम आस्था सिंह का सामने आता है, इस बार यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा रैंक 61 से क्रैक करने वाली आस्था सिंह का नाम सबसे कम उम्र की IAS ऑफिसर बनने की लिस्ट में शामिल हो गया है।
यूपीएससी सिविल सर्विस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी होते ही हर तरफ आस्था सिंह की चर्चा होने लगी। आस्था सिंह ने महज 21 वर्ष की उम्र (Youngest IAS) में देश की सबसे मुश्किल परीक्षा को क्रैक कर लिया।
विशेष बात ये है कि आस्था ने बिना किसी कोचिंग की हेल्प के ही इस परीक्षा को पहले प्रयास में ही रैंक 61 लाकर इतिहास रच दिया है। आइए उनकी स्ट्रैटजी और सफलता के पीछे के संघर्ष को जानते हैं।
आस्था सिंह मूलरूप से पंजाब की रहने वाली हैं। हालांकि, उनकी स्कूली पढ़ाई भोपाल और पंचकुला में हुई। उन्होंने वर्ष 2023 में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC), दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA (Hons.) Economics में ग्रेजुएशन पूरा किया।
आस्था बताती हैं कि वे बचपन से पढ़ाई में ज्यादा अच्छी थीं, हमेशा टॉपर रहीं, मगर करियर को लेकर कई बार कंफ्यूजन हुआ। कभी वैज्ञानिक, तो कभी साइकिएट्रिस्ट बनने का मन किया। उनके दादाजी अक्सर कहते थे, “ये कलेक्टर बनेगी।
12वीं बोर्ड के बाद उन्होंने तय किया कि उन्हें UPSC की तैयारी करनी है। उन्होंने इकोनॉमिक्स ऑनर्स इसलिए चुना ताकि बाद में वही विषय अपने ऑप्शनल के तौर पर ले सकें।
कॉलेज समाप्त करने के बाद आस्था दिल्ली की बजाय जिरकपुर वापस आ गईं। उनका कहना है कि दिल्ली में रहकर तैयारी करना थोड़ा कठिन लग रहा था, इसलिए उन्होंने खुद ही सेल्फ-स्टडी का रास्ता चुना। उन्होंने किसी फाउंडेशन कोर्स में एडमिशन नहीं लिया क्योंकि उनके पास तैयारी के लिए एक वर्ष से भी कम समय था।
UPSC क्लियर करने से पहले ही आस्था ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की HCS परीक्षा भी पास की थी, जिसमें उन्हें AIR 31 मिली। वे हरियाणा सरकार में Assistant Excise and Taxation Officer के रूप में ट्रेनिंग कर रही हैं।
आस्था बताती हैं कि अगस्त 2024 में जब HCS की ट्रेनिंग स्टार्ट हुई, तब भी उन्होंने हर दिन 6-7 घंटे UPSC की पढ़ाई जारी रखीष इसी समय उन्हें समझ आया कि इस परीक्षा में सिर्फ मेहनत नहीं, बल्कि स्मार्ट वर्क की भी बहुत आवश्यकता होती है।
टैक्स ऑफिसर की ड्यूटी के दौरान ही उनका यूपीएससी रिजल्ट आ गया। आस्था सिंह ने पहला ही प्रयास में UPSC परीक्षा रैंक 21 से क्रैक कर ली।