सावधानः मार्केट में कुछ दुकानों पर बिक रहा है मिलावटी गुड़, जानें यहां असली गुड़ की पहचान कैसी होती है?

सर्दियों का सीजन आते ही गुड़ की मांग बढ़ जाती है। चाय से लेकर मिठाइयों तक, हर जगह गुड़ का यूज किया जाता है क्योंकि यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी लाभदायक होता है।

मगर आजकल बाजार में मिलावटी और नकली गुड़ की बिक्री भी खूब हो रही है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में असली और नकली गुड़ की पहचान करना बहुत आवश्यक है

मार्कट में कुछ दुकानदार गुड़ को ज्यादा चमकदार और गाढ़ा दिखाने के लिए उसमें केमिकल्स, सोडियम हाइड्रॉक्साइड, सोडियम बाइकार्बोनेट या फिर रंग मिलाने वाले पदार्थ डाले जाते हैं।

असली गुड़ का स्वाद थोड़ा कड़वा-मीठा और देसी होता है। जबकि नकली गुड़ का स्वाद बहुत मीठा और हल्का कड़वापन रहित होता है।

असली गुड़ का रंग हल्का भूरा या सुनहरा होता है। बहुत ज्यादा चमकदार, गहरा भूरा या लाल रंग का गुड़ अक्सर मिलावटी होता है।

यदि गुड़ बहुत ज्यादा चिकना और चमकीला दिखे, तो उसमें रासायनिक पदार्थ मिलाए जा सकते हैं। इससे गुड़ देखने में सुंदर लगता है लेकिन यह असल में सेहत के लिए हानिकारक होता है।

एक गिलास पानी में गुड़ का छोटा टुकड़ा डालें। यदि गुड़ सीधे नीचे बैठ जाए और पानी साफ रहे, तो वह असली है। यदि पानी में घुलने लगे या रंग छोड़ने लगे, तो समझ लें कि गुड़ में मिलावट है।

असली गुड़ थोड़ा दानेदार और सख्त होता है। जबकि नकली गुड़ बहुत मुलायम और चिपचिपा दिखाई देता है।

देसी गुड़ से हल्की गन्ने की खुशबू आती है। यदि गुड़ से केमिकल या कृत्रिम सुगंध महसूस हो, तो वह नकली हो सकता है।

शरीर के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। इससे पेट में गैस और एसिडिटी, लिवर और किडनी को नुकसान, त्वचा पर एलर्जी और इम्यून सिस्टम कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।