अब ट्रेन का टिकट ऑनलाइन बुक करने वालों के लिए एक नया नियम लागू किया गया। इंडियन रेलवे ने सुबह के समय ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरीफिकेशन करना अनिवार्य है।
यह वेरीफिकेशन आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टिकट बुक करते समय करना होगा। रेल मंत्रालय के अनुसार, इस फैसले का मकसद टिकट बुकिंग सिस्टम में पारदर्शिता लाना और दलालों तथा बुकिंग करने वालों पर रोक लगानी है।
नए नियमों के मुताबिक, अब टिकट बुकिंग के पहले दिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक सिर्फ वही यूजर्स रिजर्वेशन टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से वेरीफाइड होगा।
यह नियम 28 अक्टूबर 2025 से लागू कर दिया गया है। हालांकि, पीआरएस काउंटरों पर टिकट बुकिंग के समय में कोई चेंज नहीं किया गया है। वहीं अधिकृत एजेंट्स के लिए पहले की तरह ही टिकट बिक्री शुरू होने के शुरुआती 10 मिनट तक बुकिंग की रोक जारी रहेगी ताकि टिकट बुकिंग को रोका जा सके।
इससे पहले भी रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के आरंभ में 30 मिनट के लिए आधार वेरीफिकेशन अनिवार्य किया था। इन सभी कदमों का उद्देश्य टिकट बुकिंग को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना है।
– यात्रियों को अपना आधार आईआरसीटीसी अकाउंट से जोड़ने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। – www.irctc.co.in पर जाएं और अपना अकाउंट खोलें। – My Account में जाकर Authenticate User पर क्लिक करें।
– अपना आधार नंबर डालें और नाम, जन्म तारीख और लिंग चेक करें। यदि कोई जानकारी गलत है तो उसे सही करें। – Verify Details and Receive OTP चुनें, आपके आधार-लिंक्ड मोबाइल पर ओटीपी आएगा।
– ओटीपी डालें, अनुमति दें और सबमिट कर दें। – जैसे ही वेरीफिकेशन पूरा हो जाता है, स्क्रीन पर इसकी पुष्टि दिख जाएगी कि आपका आधार सफलतापूर्वक ऑथेंटिकेट हो चुका है।