Border 2  : सन्नी देओल की दहाड़ से दहलेगा बॉलीवुड, बॉर्डर-2 का क्लाइमेक्स दोबारा होगा शूट

वर्ष 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर में "ये धरती मेरी मां है"  "आप दुश्मन के हाथों शहीद होकर युद्ध नहीं जीतते, बल्कि उन्हें गोली मारकर जीतते हैं।"  जैसे फेमस डायलॉग सुने ही होंगे। सन्नी देओल की वो दहाड़ एक बार फिर से बॉलीवुड में सुनाई देने वाली है। 

जल्द ही बॉर्डर-2 फिल्म रिलीज होगी, जिसमें एक बार फिर से सन्नी देओल पाकिस्तान के छक्के छुड़ाते नजर आएंगे। गदर-2 की शानदार सफलता के बाद अब बॉर्डर-2 भी बॉलीवुड में गदर मचाने जा रही है।

जी हां। सन्नी पाजी इस बार 'बॉर्डर 2' (Border 2) के तहत पाकिस्तान को मजा चखाते हुए दिखेंगे। इसके लिए मेकर्स ने एक ऐसी प्लानिंग की है, जिसे जानने के बाद फैंस का सीना भी चौड़ा हो जाएगा।

यूं तो फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई थी, मगर फिल्म को पूरी तरह से दर्शकों के दिल में उतारने के लिए फिल्म के क्लाइमेक्स को दोबारा से शूट किया जाएगा। फिल्म मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म में कहीं भी कुछ भी कमी न रहे।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बॉर्डर-2 फिल्म की टीम के प्रयासों के चलते ये सुनिश्चित किया गया है कि इसके क्लाईमैक्स को दोबारा से शूट किया जाना चाहिए। इस फिल्म में 1997 की बॉर्डर की उसी छवि को आगे ले जाने की कोशिश की जा रही है, ऐसे में कुछ कमी ना हो, इसलिए मेकर्स और मेहनत कर रहे हैं।

अगले महीने दिसंबर में फिल्म के क्लाइमेक्स को दोबारा से शूट किया जा सकता है। इस बार क्लाइमेक्स में इमोशनल के साथ-साथ पावरपैक्ड सीन हों और और इन्हें बड़े स्कैल पर शूट किया जाएगा।

दरअसल फिल्म में न्यू जेनरेशन को भी लुभाना है, इसलिए उस हिसाब से क्लाइमेक्स में चेंज किया जा रहा है। युद्ध आधारित ड्रामा के अतिरिक्त एक्शन सीन और बेहतर बनाए जाएंगे।

बॉर्डर-2 में सन्नी के अलावा वरूण धवन, पंजाबी कलाकार दिलजीत दोसांझ, अहान सेट्टी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। बॉर्डर-2 फिल्म 1997 में आई जेपी दत्ता की बॉर्डर का ये सीक्वल है।

1997 में आई बॉर्डर फिल्म में मुख्य भूमिका में सन्नी देओल थे, जिन्होंने मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी की भूमिका निभाई थी तो वहीं  सुनील सेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्ष्य खन्ना भी इस फिल्म में मुख्य किरदार थे। बॉर्डर-2 में सन्नी देओल तो वहीं हैं लेकिन बाकी कलाकारों की जगह वरूण धवन, अहान सेट्टी, दिलजीत दोसांझ ने ले ली है।