क्या आप डिस्पोजेबल पेपर कप से चाय पीते हैं? यदि ऐसा है, तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।
आईआईटी खड़गपुर की हाल में आई एक शोध के मुताबिक पेपर कप में चाय पीने से कैंसर की आशंकाएं बढ़ जाती हैं।
इंदौर के ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ सुनीत लोकवानी के मुताबिक, इससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है किंतु सतर्कता बरतना बेहतर है।
दरअसल बता दें कि, कैंसर का असली कारण कार्सिनोजेनिक सब्सटेंस होते हैं। ऐसे में यदि इस तरह की वस्तुओं का बार-बार सेवन किया जा रहा है।
पाठकों को बता दें कि कार्सिनोजेनिक ऐसा एलिमेंट हैं, जिससे कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।
ऐसा हो सकता है कि गर्म पानी या चाय से हाइड्रोफिलिक लेयर के पिघलने और उसकी वजह से शरीर में प्लास्टिक के कण चले जाएं मगर इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।