कैसा पता लगाएं फोन हैक है ? जानें एक्सपर्ट की इन 5 ट्रिक्स से

आज के सोशल मिडिया के युग में, मोबाइल फ़ोन हमारी पहचान, बैंक खातों और निजी जानकारी का केंद्र बन गए हैं। आपके फ़ोन को हैक करना आपकी निजता और आपके वित्त, दोनों के लिए डेंजर बन सकता है।

हैकर अक्सर आपके फ़ोन में इतनी चालाकी से सेंध लगाते हैं कि हमें पता भी नहीं चलता। मगर अगर आप ध्यान दें, तो कुछ संकेत साफ़ तौर पर बताते हैं कि आपका फ़ोन साइबर हमले का शिकार हो गया है।

धीमा होना

यदि आपका स्मार्टफ़ोन अचानक काफ़ी धीमा हो जाता है, ऐप्स खुलने में ज़्यादा समय लेते हैं, या बार-बार हैंग हो जाता है, तो सावधान हो जाइए। यह फ़ोन में सक्रिय मैलवेयर या स्पाइवेयर का संकेत हो सकता है, जो सिस्टम पावर और डेटा दोनों का इस्तेमाल कर रहा है।

तेज़ी से बैटरी खत्म

यदि आपके फ़ोन की बैटरी सामान्य से अधिक तेज़ी से खत्म होने लगे, तो यह हैकिंग का भी संकेत हो सकता है। हैकर्स के टूल लगातार बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, जिससे बैटरी की खपत बढ़ जाती है।

डेटा में अचानक वृद्धि

यदि आपका मोबाइल डेटा बिना किसी स्पष्ट कारण के तेज़ी से खत्म हो रहा है या आपका इंटरनेट इस्तेमाल असामान्य रूप से बढ़ गया है, तो इसका मतलब है कि आपके फ़ोन में कोई ऐप या स्क्रिप्ट बैकग्राउंड में डेटा भेज रही है। यह स्पाइवेयर का काम हो सकता है।

पॉप-अप दिखना

यदि आपका फ़ोन बिना कोई ऐप खोले बार-बार पॉप-अप या अजीब विज्ञापन दिखाता है, तो हो सकता है कि उसमें एडवेयर या मैलवेयर इंस्टॉल हो। ये वायरस आपकी निजी सूचनाएं तक पहुँचने का प्रयास करते हैं।

कॉल या संदेश

यदि आपका फ़ोन आपकी जानकारी के बिना किसी नंबर पर कॉल कर रहा है या अजनबियों से संदेश प्राप्त कर रहा है, तो यह एक गंभीर संकेत है कि आपका फ़ोन पूरी तरह से हैक हो गया है।

कैसे पता लगाएँ

ऐसी स्थिति में, सबसे पहले अपने फ़ोन से सभी संदिग्ध ऐप्स हटा दें, एंटीवायरस स्कैन चलाएँ और अपना पासवर्ड बदलें। यदि समस्या बनी रहती है, तो फ़ैक्टरी रीसेट करना सबसे अच्छा उपाय है। साथ ही, अनजान लिंक या फ़ाइलें डाउनलोड करने से हमेशा बचें।