घर बैठे मोबाइल पर हो जाएंगे पोस्ट ऑफिस के सारे काम, तो करिए ये ऐप डाउनलोड

भारतीय डाक विभाग ने अपनी सर्विसेस को आधुनिक और तेज बनाने के लिए Dak Sewa 2.0 ऐप लॉन्च किया है। यह भारत के डाक विभाग द्वारा बनाया गया एक मोबाइल ऐप है।

इसे एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स गूगल प्ले स्टोर और आईफोन यूजर ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के तहत आप आर्टिकल और मनी ऑर्डर को ट्रैक कर सकते हैं। इससे डाक की गणना करना, मेल्स की बुकिंग, ई-रसीद, शिकायत दर्ज करने जैसे कई उपयोगी काम कर सकते हैं।

यह ऐप नागरिकों को डाक विभाग की सेवाओं को आसानी से एक्सेस करने की सुविधा देता है। इससे आप घर बैठे ही डाक विभान की किसी भी सेवा का फायदा उठा सकते हैं।

ऐप को ओपन करने बाद आप अपनी समस्या के लिए एक टॉल फ्री नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं, जो कि 18002666868 है। या आप ऐप के जरिए ऑनलाइन असिस्टेंट से चैट भी कर सकते हैं।

डाकघर के सभी काउंटरों पर UPI और डायनेमिक QR कोड पेमेंट की सुविधा शुरू हो गई है। अब आप पार्सल बुकिंग, बचत खाता जमा और अन्य सेवाओं का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए Dak Sewa ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस ऐप के तहत आप पार्सल, रजिस्टर्ड लैटर, स्पीड पोस्ट आदि को ट्रैक कर सकते हैं। इतना ही नहीं, ऐप की मदद से आप अपने घर के पास वाले पोस्ट ऑफिस की लोकेशन भी निकाल सकते हैं। 

बता दें कि, इस ऐप के तहत आप अपने पार्सल की डिटेल भरकर उसे कैल्कूलेट भी कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए रसीद भी निकाल सकते हैं।

केवल सेवाएं ही नहीं, बल्कि पोस्ट ऑफिस का यह मोबाइल ऐप आपको शिकायत करने की सुविधा भी देता है। आप ऐप के तहत पोस्ट ऑफिस, पार्सल, लेनदेन से जुड़ी कोई भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। साथ ही, शिकायत को ट्रेक भी कर सकते हैं।

आपको सूचित करने के लिए बता दें कि ऐप सिर्फ इंग्लिश ही नहीं बल्कि कई भाषाओं को सपोर्ट करता है। आप हिंदी, डोगरी, गुजराती, मराठी, पंजाबी, उर्दू, कोंकणी, मैथली और बंगाली समेत कुल 23 भाषाओं में ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐप को डार्क मोड में भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको राइट साइड में सबसे ऊपर पहले आइकन पर क्लिक करना होगा। ऐप से किसी भी सेवाओं का फायदा उठाने के लिए आप सर्च बार पर जाकर उसका नाम डालकर सर्च कर सकते हैं।