Weather Update : हरियाणा में आज और कल बारिश के आसार, देखें आगे का पूर्वानुमान

On: November 4, 2025 9:04 AM
Follow Us:
Weather Update Chances of rain in Haryana today and tomorrow, see future forecast

Weather Update : हरियाणा में आज से मौसम करवट लेगा। आज और कल तीन जिलों में बारिश और बाकी जगह हल्की बूंदाबांदी या मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। IMD के अनुसार 6 नवंबर के बाद फिर से मौसम (Mausam update) में परिवर्तन होगा और ठंड की शुरुआत होगी।

हिसार की चौधरी चरण सिंह एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि आज यानि चार नवंबर की रात से मौसम में हल्का सा बदलाव (Weather Update) आने की संभावना है। इससे आज रात और कल यानि पांच नवंबर को प्रदेश भर में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई और कुछेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होगी।

पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश की संभावना है, बाकी जगह पर हल्की बूंदाबांदी (Haryana Weather Update) हो सकती है। इससे दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ौतरी होने की संभावना है। डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 6 नवंबर से 9 नवंबर के दौरान मौसम खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति (Haryana rain alert) से चलेंगी। आगामी दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

AQI Update : स्माग के कारण सांसें संकट में

वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। कई जिलों में हवा काफी जहरीली हो चुकी है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुका है। अगर आज और कल बारिश होती है तो स्मॉग कुछ हद तक छंट जाएगा और जहरीली हवा साफ होने की संभावना बनी रहेगी। जींद, कैथल, फतेहाबाद, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ समेत कई शहर रेड जोन में पहुंचे हुए हैं। यहां वायु की गुणवत्ता काफी खराब है।

ये भी पढ़ें  Farmers Unique ID : हरियाणा सरकार किसानों की बनाएगी अब यूनिक आईडी, हर सरकारी योजना का मिलेगा फायदा
logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM Kisan Yojana Rules: Now, the 22nd installment will be credited to the accounts of these farmers who farm for others. Learn what the scheme rules say.

PM Kisan Yojana Rules : अब इन किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त, जो दूसरों के यहां करते हैं खेती? जानें क्या कहते हैं योजना के नियम

Farmer Digital ID: Before receiving the 22nd installment of PM Kisan, every beneficiary farmer will have to get this work done.

Farmer Digital ID : PM किसान की 22वीं किस्त लेने से पहले, हर लाभार्थी किसान को करवाना होगा ये काम

Today's weather Dry cold will continue for 5 more days, after which there will be relief, fog will prevail, see the weather forecast.

Today weather : 5 दिन और झेलनी होगी सूखी ठंड, इसके बाद राहत, धुंध छाएगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

Weather update Haryana Possibility of rain again in Haryana, Meteorological Department issued alert, see forecast

Weather update Haryana : हरियाणा में फिर से बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें पूर्वानुमान

Farmers Unique ID: Haryana government will now create unique IDs for farmers, they will get the benefit of every government scheme.

Farmers Unique ID : हरियाणा सरकार किसानों की बनाएगी अब यूनिक आईडी, हर सरकारी योजना का मिलेगा फायदा

Haryana weather Cold day alert in 12 cities including Hisar, Fatehabad, Charkhi Dadri, Ambala in Haryana, know what the weather will be like in future

Haryana weather : हरियाणा में हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, अंबाला समेत 12 शहरों में कोल्ड डे अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम