वीवो ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स- Vivo X300 Pro और Vivo X300 को लॉन्च किया है। कंपनी दो वीक पहले इन फोन्स को चीन में लॉन्च कर चुकी है, जिसे अब ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया गया है। दोनों ही फोन्स में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है।
स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दमदार है। वहीं फ्रंट में कंपनी ने 50MP का सेल्फी कैमरा दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo X300 सीरीज भारत मे दिसंबर की स्टार्टिंग में लॉन्च हो सकती है। आइए जानते हैं आगे कीमत और दूसरी विशेष जानकारियां।
Vivo X300 Pro में 6.78-inch का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ आता है। बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस के लिए V3+ चिप दिया गया है। फोन 50MP + 50MP + 200MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।
वहीं फ्रंट में कंपनी ने 50MP का सेल्फी कैमरा दिया है। स्मार्टफोन 5440mAh की बैटरी और 90W की चार्जिंग के साथ आता है। स्मार्टफोन में 40W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, फोन में डुअल स्पीकर, एक्शन बटन और दूसरे विशेष फीचर्स मिलते हैं।
Vivo X300 की चर्चा करें, तो इसमें आपको प्रो वेरिएंट वाला ही प्रोसेसर, ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं। इसमें 6.31-inch का डिस्प्ले मिलेगा फोन 5360mAh की बैटरी मिलती है। स्मार्टफोन 200MP + 50MP + 50MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।
दरअसल Vivo X300 Pro सिर्फ 16GB RAM + 512GB स्टोरेज में आता है, जिसकी कीमत 1399 यूरो (करीब 1,43,000 रुपये) है। वहीं Vivo X300 की कीमत 1049 यूरो (करीब 1,08,00) से स्टार्ट होती है।
इस कीमत पर 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। भारत में कंपनी इस फोन को कब और किस कीमत पर लॉन्च करेगी, इसकी सूचनाएं अभी नहीं है।