बेंगलुरु में इंजीनियर को लगा जबरदस्त झटका!  ऑनलाइन मंगाया था 186000 का स्मार्टफोन , मगर मिली खाली डिब्बे में टाइलें

बेंगलुरु से वायरल एक वीडियो और उसे लेकर बताया जा रहा, सूचनाओं के अनुसार एक कस्टमर के साथ एक ऐसा स्कैम हुआ है। जिस पर कंपनी और लोकल पुलिस ने भी एक्शन लेना पड़ा।

इस वीडियो में कस्टमर जैसे ही अपने महंगे फोन का बॉक्स खोलना शुरु करता है। परत-दर-परत हटाने के बाद उसे जब वह डिब्बे को अंदर से अपना फोन निकालने के लिए खोलता है, तो उसमें से फोन की जगह एक टाइल्स निकलती है

जिसे मध्य से हल्का-सा काटने की कोशिश की गई होती है। लगभग 1 मिनट की यह वीडियो इसी के साथ समाप्त हो जाती है।

बेंगलुरु के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की दिवाली उस समय खराब हो गई जब उन्हें अमेजन से ऑर्डर किए गए ₹1.87 लाख के सैमसंग स्मार्टफोन की जगह टाइल का एक टुकड़ा मिला।

क्रेडिट कार्ड से पूरा भुगतान करने वाले प्रेमानंद ने त्योहार से एक दिन पहले 19 अक्टूबर को सीलबंद पैकेज खोला तो अंदर से एक संगमरमर की टाइल मिली।

हालांकि उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और लोकल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बाद में अमेजन ने अमाउंट वापस कर दिया।

मगर इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन शॉपिंग के बदसूरत पक्ष को उजागर किया जहां सुविधा अक्सर विश्वास की कीमत पर आती है। यह पोस्ट भी इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

बेंगलुरु के एक तकनीकी विशेषज्ञ ने @amazonIN से स्मार्ट फोन ऑर्डर किया था। उसे बदले में पत्थर की टाइल मिली।

एफआईआर दर्ज, सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 7 की कीमत उसे 186,999 रुपये पड़ी। उसने अनबॉक्सिंग का वीडियो रिकॉर्ड किया, अमेजन ने पैसे वापस कर दिए, मगर पुलिस जांच जारी रखे हुए है।