यूपी पीसीएस का एग्जाम बहुत मुश्किल माना जाता है। इसे क्रैक करने में कई छात्रों को वर्षों लग जाते हैं। वहीं, कई ऐसे युवा हैं जो पहली दूसरी बार में इसे पास कर इतिहास रच देते हैं।
View More
संगीता राघव एक ऐसी युवा सख्शियत है, जिन्होंने वर्ल्ड बैंक की नौकरी छोड़ सिविल सेवा की तैयारी की और पहली बार में दूसरी रैंक लाकर यूपी पीसीएस में टॉप कर दिखाया।
View More
वर्ष 2017 में संगीता ने केवल ट्रायल के लिए UP PCS का एग्जाम दिया था, जिसमें उन्हें असफलता हाथ लगी। इसके बाद 2018 में उन्होंने रैक 2 के साथ टॉप किया।
View More
बता दें कि, एसडीएम संगीता राघव मूलरूप से हरियाणा के गुरुग्राम के शांति नगर की रहने वाली हैं। उनकी आरंभिक पढ़ाई यहीं से हुई है। दरअसल् संगीता राघव के पिता इंडियन नेवी से रिटायर्ड हैं और माता गृहिणी हैं।
View More
संगीता राघव ने अपने होम टाउन गुरुग्राम से ही प्राथमिक स्कूल से लेकर ग्रेजुएशन तक की शिक्षा हासिल की है। इसके बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की।
View More
हाल ही संगीता राघव लखनऊ विकास प्राधिकरण में ओएसडी (विशेषकार्याधिकारी) के पद पर तैनात हैं। दरअसल् वह उत्तर प्रदेश की तहसील रामपुर मनिहारन और नकुड़ की एसडीएम रह चुकी हैं।
View More
मास्टर्स के बाद संगीता को वर्ल्ड बैंक और साउथ एशियन इंस्टीट्यूट के प्रोजेक्ट के लिए कार्य किया। उन्हें इसके लिए नेपाल और हिमाचल प्रदेश जाना पड़ा था।
View More