Jind Civil Hospital : सिविल अस्पताल में ऑपरेशन वाले मरीजों की तैयार होगी लिस्ट, नाम आया तो मना नहीं कर सकेंगे डॉक्टर

On: October 17, 2025 9:22 AM
Follow Us:
Jind Civil Hospital A list of patients undergoing surgery will be prepared at the Civil Hospital; doctors will not be able to refuse if their names appear.

Jind Civil Hospital : हरियाणा के जींद में सिविल अस्पताल में मरीजों की कई बार शिकायत रहती थी कि उनके आपरेशन नहीं हो रहे हैं। इसका समाधान करने के लिए अब आपरेशन करवाने वाले मरीजों की लिस्ट तैयार की जाएगी। इस लिस्ट के अनुसार मरीजों का नंबर लगेगा। लिस्ट में नाम आने के बाद किसी भी मरीज का नाम नहीं कटेगा और उसका निर्धारित दिन ही आपरेशन होगा।

काफी समय से सिविल सर्जन के पास शिकायतें आ रही थी कि मरीजों के समय पर आपरेशन नहीं हो रहे हैं। कुछ मरीजों का कहना था कि चिकित्सक उनको आपरेशन के लिए समय तो दे देते हैं, लेकिन उसके बाद जब उनका नंबर आता है तो टाल मटोल (Jind Civil Hospital) कर जाते हैं। ऐसे में उन्हें काफी परेशानियां होती हैं। इसके अलावा उनको काफी लंबा समय दिया जाता है। इन सभी शिकायतों के समाधान को लेकर सिविल सर्जन ने अब आपरेशन के लिए सूची बनाने के निर्देश दिए हैं।

लिस्ट में नाम आया तो हर हाल में (Jind Civil Hospital) करना होगा ऑपरेशन

इसमें यह तय किया जाएगा कि किस व्यक्ति का कब आपरेशन होना है। सूची में नाम आने के बाद हर हाल में उस व्यक्ति का आपरेशन उसी दिन करवाया जाएगा। इसी बीच यदि कोई इमरजेंसी मरीज आता है तो उसका बीच में आपरेशन किया जा सकता है। इसके अलावा किसी भी सूरत में मरीज का नंबर नहीं काटा जाएगा।

Jind Civil Hospital A list of patients undergoing surgery will be prepared at the Civil Hospital; doctors will not be able to refuse if their names appear.
Jind Civil Hospital A list of patients undergoing surgery will be prepared at the Civil Hospital; doctors will not be able to refuse if their names appear.

 

इस लिस्ट में मरीज का नाम,आपरेशन का प्रकार तथा किस दिन और समय आपरेशन होना, सभी कुछ लिखा जाएगा। आपरेशन करने वाले चिकित्सक इस सूची को किसी भी प्रकार से अनदेखा नहीं कर सकेंगे। यदि मरीज को ही कोई परेशानी हो, उसे समय नहीं लगे तो वह अलग स्थिति होगी।

ये भी पढ़ें  strike : आज बैंक, बाजार और स्कूल रहेंगे बंद, जानें यहां किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने क्यों किया भारत बंद

Jind Civil Hospital : सिविल सर्जन ने कहा, सभी डॉक्टरों के लिए होगा यह नियम लागू

सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने बताया कि मरीजों के समय पर आपरेशन नहीं होने की कुछ शिकायतें मिली थी। इसके लिए यह नई व्यवस्था अपनाई गई है। नए नियमों के अनुसार मरीजों का आपरेशन हर हाल में किया जाएगा। इससे मरीजों को काफी आसानी होगी तथा उनको पहले ही पता होगा कि उनका आपरेशन कब होना है। यह नियम सभी चिकित्सकों पर लागू होगा। इस सूची से आपरेशन थिएटर की भी पूरी व्यवस्था (Jind Civil Hospital) हो सकेगी।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Transport AI New Vision: AI has brought this great feature to prevent road accidents and pollution, the Transport Department has released a new vision.

Transport AI New Vision : सड़क हादसों और प्रदूषण को रोकने में AI लाया है ये शानदार फिचर, परिवहन विभाग ने जारी किया नया विजन

Holi Special Train: Indian Railways announces Holi special for rail passengers, trains cancelled due to fog will resume

Holi Special Train : होली पर रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने की घोषणा, कोहरे की वजह से रद्द हुई ट्रेनें होंगी फिर से शुरू

Salim Khan: Salman Khan's father suddenly falls ill and is hospitalized! Find out which of his films were hits here.

salim khan : सलमान खान के पिता के बिगड़ी अचानक तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती ! जानिए यहां उनकी कौनसी फिल्में रही हिट

Trisha: Actress Trisha Krishnan enraged by this statement of BJP leader, even the lawyer came forward in support.

trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में

Jind Education: Students taking admission in other schools after 10th will have to deposit their tablets.

Jind Education : 10वीं के बाद दूसरे स्कूल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को जमा करवाने होंगे टैब

Kalka-Shimla Expressway: Air brake system introduced in Kalka-Shimla Express, now passengers will get safety and travel enjoyment.

Kalka-Shimla Expressway : कालका-शिमला एक्सप्रेस में एयर ब्रेक सिस्टम शुरू, मिलेगी अब यात्रियों को सेफ्टी और यात्रा आनंद