नरवाना के नवदीप स्टेडियम में 3.28 करोड़ से बनेगा आधुनिक पवेलियन

On: October 11, 2025 7:16 AM
Follow Us:
Narwana Navdeep Stadium will be a modern pavilion worth Rs 3.28 crore.

Narwana Navdeep Stadium : जींद के नरवाना में स्थित नवदीप स्टेडियम में 3 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से आधुनिक पवेलियन बनाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इससे युवाओं को काफी सुविधा मिलेगी। बता दें कि नवदीप स्टेडियम में शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत हुई। इस खेल महोत्सव में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने अध्यक्षता की। एसडीएम जगदीश चंद्र नोडल अधिकारी के रूप में मौजूद रहे।

कृष्ण बेदी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और खिलाडिय़ों में बेहतर खेल प्रतिभा पैदा करना है। खेलों से युवा पीढ़ी का जहां समग्र विकास होता है, वही उसे प्रतियोगिता के इस युग में अनुशासन एवं एकाग्रता के साथ अपने जीवन में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा भी मिलती है।

सिरसा लोकसभा क्षेत्र के 40 हजार खिलाड़ियों ने करवाया है रजिस्ट्रेशन

बेदी ने बताया कि नवदीप स्टेडियम में आधुनिक पवेलियन निर्माण के लिए तीन करोड़ 28 लाख रुपये तथा स्टेडियम नवीनीकरण के लिए एक करोड़ 70 लाख रुपये की राशि सरकार ने (Narwana Navdeep Stadium) स्वीकृत की है। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव करवाए जा रहे हैं। यह आयोजन मेजर ध्यानचंद जैसे खिलाड़ियों के प्रति समर्पण एवं श्रद्धांजलि की भावना से ओत-प्रोत है। सिरसा लोकसभा क्षेत्र में 40 हजार खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों के लिए पंजीकरण करवाया है।

ये भी पढ़ें  Ghoom Ghaaghare aalee chhoree : हरियाणी गाने पर विवाद, कलाकारों पर केस दर्ज करने की मांग

इन खेलों की हो रही प्रतियोगिताएं

इस खेल महोत्सव में अकेले नरवाना में तीन हजार 456 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस महोत्सव में क्रिकेट, कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, फुटबाल तथा हाकी जैसे अनेक खेल (Narwana Navdeep Stadium) प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा, वेद फूला, अमित ढा़कल, सत्य प्रकाश सैनी, वीरेंद्र नैन, भारतभूषण गुप्ता, ईश्वर गोयल, दिनेश गोयल, सुरेंद्र हथो, ओमप्रकाश थुआ, कृष्ण श्योकंद, हंसराज समैन, मनु छाबड़ा, बलदेव वाल्मीकि, विनय मित्तल, नरेश नैन दनौदा, मनदीप चहल, सुशील नायक, सुशील शास्त्री, सुनीता ब्यान, शशीकांत शर्मा, तेजपाल शर्मा, सुरेंद्र नम्बरदार, अमित धरौदी, डा. संदीप गोयत, जसबीर नैन, संजय बल्हारा मौजूद रहे।

logo

प्रदीप कौशिक

प्रदीप कौशिक हरियाणा के जींद जिले से सम्बंध रखते हैं प्रदीप को दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने का करीब 7 साल का अनुभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Transport AI New Vision: AI has brought this great feature to prevent road accidents and pollution, the Transport Department has released a new vision.

Transport AI New Vision : सड़क हादसों और प्रदूषण को रोकने में AI लाया है ये शानदार फिचर, परिवहन विभाग ने जारी किया नया विजन

Holi Special Train: Indian Railways announces Holi special for rail passengers, trains cancelled due to fog will resume

Holi Special Train : होली पर रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने की घोषणा, कोहरे की वजह से रद्द हुई ट्रेनें होंगी फिर से शुरू

Salim Khan: Salman Khan's father suddenly falls ill and is hospitalized! Find out which of his films were hits here.

salim khan : सलमान खान के पिता के बिगड़ी अचानक तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती ! जानिए यहां उनकी कौनसी फिल्में रही हिट

Trisha: Actress Trisha Krishnan enraged by this statement of BJP leader, even the lawyer came forward in support.

trisha : बीजेपी नेता के इस बयान से भड़की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, वकील भी उतरे स्पोर्ट में

Jind Education: Students taking admission in other schools after 10th will have to deposit their tablets.

Jind Education : 10वीं के बाद दूसरे स्कूल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को जमा करवाने होंगे टैब

Kalka-Shimla Expressway: Air brake system introduced in Kalka-Shimla Express, now passengers will get safety and travel enjoyment.

Kalka-Shimla Expressway : कालका-शिमला एक्सप्रेस में एयर ब्रेक सिस्टम शुरू, मिलेगी अब यात्रियों को सेफ्टी और यात्रा आनंद